भारत

फ्लाईओवर में सड़क हादसा, एक्टिवा को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर

jantaserishta.com
8 May 2023 2:12 PM IST
फ्लाईओवर में सड़क हादसा, एक्टिवा को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर
x
पढ़े पूरी खबर
अंबाला: अंबाला के बराड़ा फ्लाईओवर पर एक तेजरफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने एक्टिवा सवार सास-बहु को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि दोनों निरंकारी सत्संग भवन में जा रही थी कि रास्ते में ही हादसा हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में बराड़ा निवासी अनु रानी ने बताया कि पति पजाब की एक कंपनी में कार्यरत है। वह सास विणा के साथ रविवार को बराड़ा से अपनी एक्टीवा पर सवार होकर संत निरंकारी भवन में सत्संग के लिए जा रहे थे। जैसे ही बराड़ा फलाई ओवर के ऊपर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में वह दोनों सड़क किनारे गिरकर चोटिल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में दाखिल करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमयू मुलाना अस्पताल रेफर कर दिया। जहां वह यमुनानगर एक प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के लिए आ गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story