भारत
दिल्ली कैंट में सड़क हादसा: थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत
jantaserishta.com
3 Sept 2026 3:26 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली कैंट इलाके में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार महिला और पुरुष को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा दिल्ली कैंट इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि थार काफी तेज रफ्तार में थी और उसने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार महिला और पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थार चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
इससे पहले 26 अगस्त को पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। खिचड़ीपुर फ्लाईओवर पर हुए हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस के पहुंचने में देरी का आरोप लगाया था।
युवक की पहचान 24 वर्षीय निखिल के रूप में हुई थी। बताया जा रहा था कि युवक गाजियाबाद से अपने घर जनकपुरी जा रहा था, तभी फ्लाईओवर पर वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि करीब 30 से 40 मिनट बाद पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची थी। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली थी।
हालांकि, देरी से पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल भेज दिया था। मृतक के चाचा सतीश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया था कि उन्हें फोन पर निखिल के एक्सीडेंट की जानकारी मिली थी। वह अपने बड़े भाई के घर से लौट रहा था। उन्होंने कहा था कि अभी हादसे के सही कारण का हमें पता नहीं चला है। जांच के बाद ही कुछ चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





