भारत

बड़ा सड़क हादसा: 7 लोगों की मौत, बिछ गई लाशें, VIDEO

jantaserishta.com
24 Sept 2024 4:19 PM IST
बड़ा सड़क हादसा: 7 लोगों की मौत, बिछ गई लाशें, VIDEO
x
ऑटो ट्रक के नीचे फंसा.
दमोह: दमोह के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के आगे बांदकपुर रोड पर ट्रक ने आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में मृतकों की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई है। घटना में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 10 लोग सवार थे।
दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे ऑटो से शव और घायलों और को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस हादसे में ऑटो चालक आलोक गुप्ता समेत 7 लोगों की जान चली गई। वहीं, गायत्री पति सिद्धू, रीता बाई पति राजेश और एक बच्चा घायल हैं।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। छतरपुर के बक्सवाहा का रहने वाला ड्राइवर नीरज सिंह लोधी (22) शराब के नशे में है। पुलिस मेडिकल जांच के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची है। वह इतने नशे में है कि कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। फिलहाल केवल उसके नाम और उसके गांव की जानकारी मिल पाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story