भारत

सड़क हादसे : पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार, एक की मौत

Rani Sahu
24 Jan 2022 4:37 PM IST
सड़क हादसे : पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार, एक की मौत
x
राजस्थान के बाड़मेर जिले में सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन की कार पलट गई

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन की कार पलट गई। सिवाना थाना क्षेत्र में आज सुबह हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

कार पलटने से व्यक्ति आया नीचे
पुलिस हेड कांस्टेबल प्रहलादराम के अनुसार यह कार सिरोही जीरावला से मोकलसर आ रही थी। कार में दूल्हा और दुल्हन सवार थे। सुबह पांच बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 325 पर अचानक नील गाय के सामने आ जाने से यह पलट गई। कार पलटने से एक व्यक्ति उसके नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूल्हा-दुल्हन भी घायल
हादसे में दूल्हा पूनमाराम एवं दुल्हन विमला तथा दो बारातियों को भी चोटें आई हैं। घायलों को मोकलसर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।


Next Story