भारत

सड़क हादसा: 6 लोगों की मौत, कार का इंजन दूर फेकाया

jantaserishta.com
9 March 2022 3:06 PM IST
सड़क हादसा: 6 लोगों की मौत, कार का इंजन दूर फेकाया
x
मचा कोहराम।

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में बुधवार को एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 5 की हालत गंभीर है. घायलों का नजदीकि अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसा सैफई रोड पर ग्राम नगला के पास हुआ है. यहां ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई है.

हादसे में मरने वाले सभी लोग इटावा जिले के ही जसवंतनगर के रहने वाले थे. सभी यहां राधिका फोटो स्टूडियो में काम करते थे. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायलों को इलाज के लिए सैफई के मिनी PGI सेंटर में भर्ती कराया गया है.
अर्टिगा कार से टक्कर के बाद ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही नजदीकी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रक से टकराते ही कार के इंजन का हिस्सा अलग होकर दूर चला गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story