भारत

सड़क हादसा: कार और टेंपो की भिड़ंत में 2 की मौत, मुंडन करवाकर लौट रहा था परिवार

jantaserishta.com
26 March 2022 5:31 PM IST
सड़क हादसा: कार और टेंपो की भिड़ंत में 2 की मौत, मुंडन करवाकर लौट रहा था परिवार
x
वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं.

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur Rajasthan) जिले में आज शनिवार को एक टेंपो और कार के बीच टक्कर (Accident) हो गई. इस हादसे में 6 माह के मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है. पीड़ित कैलादेवी से मुंडन करवाकर लौट रहा था.

जानकारी के अनुसार, टेंपो में कैला देवी से लौटते समय बाड़ी सदर थाने के पास टेंपों को सड़क किनारे रोका गया था, तभी सामने से तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी. हादसे में टेंपो में सवार 6 माह के मासूम और दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसे के बाद पहुंची पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि टेंपो में सवार सभी लोग यूपी के आगरा जिले के अकोला कस्बे के रहने वाले थे. हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश ने कहा कि हादसे के बाद पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story