भारत

बिक्रमगंज में आरएलएम की परिसीमन सुधार महारैली, उपेंद्र कुशवाहा भरेंगे हुंकार

jantaserishta.com
23 May 2025 12:57 PM IST
बिक्रमगंज में आरएलएम की परिसीमन सुधार महारैली, उपेंद्र कुशवाहा भरेंगे हुंकार
x
रोहतास: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के वरिष्ठ नेता जाहिद परवेज उर्फ कक्कू खान की मौजूदगी में रोहतास जिले के डिहरी में संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली की समीक्षा बैठक की गई।
इस बैठक में 25 मई को बिक्रमगंज में होने वाली महारैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कक्कू खान ने दावा किया कि यह महारैली ऐतिहासिक होगी और पार्टी अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेगी।
खान ने कहा कि पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार की मांग को हर हाल में पूरा किया जाएगा। परिसीमन सुधार का मुद्दा अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने प्रमुखता से नहीं उठाया, लेकिन आरएलएम इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस महारैली के माध्यम से न केवल परिसीमन सुधार की मांग को बल मिलेगा, बल्कि चुनावी वर्ष में पार्टी की एकता और ताकत को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “रोहतास की धरती से परिसीमन सुधार की हुंकार भरी जाएगी। यह मांग पूरी होने तक हमारा जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा। महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी इस मुद्दे को लेकर जबरदस्त उत्साह है, जिससे यह आयोजन अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त करेगा।”
महारैली की तैयारियों के तहत बिक्रमगंज में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और जनता को परिसीमन सुधार के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। आरएलएम का दावा है कि यह महारैली न केवल रोहतास बल्कि पूरे बिहार में एक नया राजनीतिक संदेश देगी।
वहीं, आरएलएम प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बीते दिनों नक्सलवाद के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि नक्सली घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है और भारत सरकार इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में ले रही है। नक्सल आंदोलन जो कभी विचारधारा से प्रेरित था, अब केवल हिंसक गतिविधियों तक सीमित हो गया है। इस खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story