भारत

RLD मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

jantaserishta.com
6 May 2021 8:44 AM IST
RLD मुखिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस
x
 फाइल फोटो 

राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है. वह कोरोना संक्रमित थे. अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी. उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं. 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है. उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है. चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी.
22 अप्रैल को हुए थे कोरोना संक्रमित
आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था. मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story