भारत
पश्चिमी यूपी में आरएलडी और किसान संगठनो ने की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत
jantaserishta.com
4 Jan 2023 1:21 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) व किसान संगठनों ने राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का बुधवार को उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। राहुल गांधी गाजियाबाद से बागपत जनपद में प्रवेश कर चुके हैं। रास्ते में लोगों ने पुष्प और मालाओं की वर्षा कर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश विशेष तौर से किसानों और सेना में जाने वाले युवाओं का क्षेत्र है।
भारत जोड़ो यात्रा में बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया। उसके साथ युवा, जो सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ कदमताल की। साथ में अग्निवीर योजना पर भी अपनी बात राहुल गांधी के समक्ष रखी।
इसके साथ ही प्रसिद्ध राष्ट्रीय हास्य कलाकार राजीव निगम ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया। यात्रा के दौरान राजीव निगम ने कहा कि देश को हम अपने अपने तरीके से जोड़ने का काम कर रहे हैं, आज उसी क्रम में राहुल गांधी के इस अभियान को हमारा समर्थन है। हम उन्हें इस राष्ट्रहित में किए जा रहे शुभ कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने भी अपने झंडे लहराकर भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। इससे पहले मंगलवार को आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए इस अभियान को लोगों को एक सूत्र में जोड़ने वाला करार दिया था।
साथ ही सिविल सोसाइटी में प्रमुख रूप से विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर डॉक्टर एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य भी यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी से 5 जनवरी तक रहेगी और इसके बाद हरियाणा में प्रवेश कर श्रीनगर की तरफ बढ़ेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





