भारत

बिहार में RJD की हार: लालू की बेटी ने छोड़ी राजनीति, फैमिली में खलबली

jantaserishta.com
15 Nov 2025 3:46 PM IST
बिहार में RJD की हार: लालू की बेटी ने छोड़ी राजनीति, फैमिली में खलबली
x

फाइल फोटो

परिवार से नाता तोड़ा.

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के एक दिन बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में खलबली मची हुई है. पहले बेटे तेज प्रताप ने शुक्रवार को नतीजे आने पर तेजस्वी को फेलस्वी करार देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए नेताओं की जमकर तारीफ की. और अब बेटी रोहिणी आचार्य ने शनिवार को बड़ा राजनीतिक धमाका कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी.

रोहिणी ने अपने बयान में चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था और अब वह सारी गलती और सारे आरोप अपने ऊपर ले रही हैं. रोहिणी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं. संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं.”
उनके इस पोस्ट ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है. महागठबंधन की हार के बाद पहले ही RJD पर सवाल उठ रहे थे, ऐसे में परिवार के भीतर से इस तरह के आरोपों ने राजनीतिक तूफ़ान खड़ा कर दिया है. रोहिणी से पहले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने परिवार से अलग होकर अपनी नई पार्टी बना चुके हैं. हालांकि बिहार चुनाव में वह खुद भी नहीं जीत सके.
चुनाव नतीजों में एनडीए ने भारी जीत दर्ज करते हुए 202 सीटें हासिल की थीं, जबकि महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया. हार के बाद से ही RJD के भीतर नेतृत्व, रणनीति और अभियान को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था. रोहिणी के बयान ने अब इस विवाद को और गहरा कर दिया है.
पार्टी या परिवार की ओर से अब तक इस पर औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन RJD खेमे में इस पोस्ट को लेकर चर्चा तेज है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null