भारत

विधायक के करीबी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, VIDEO

jantaserishta.com
16 May 2023 11:54 AM IST
विधायक के करीबी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, VIDEO
x
सिर में सटाकर गोली मार दी।
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक राजद कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक राजद विधायक मुकेश रौशन का बेहद करीबी और राजद का सक्रिय कार्यकर्ता बताता जाता है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कुछ बदमाश अमेर गांव निवासी राजद कार्यकर्ता किरण कुमार के घर सोमवार की रात आए और उन्हे अपने साथ ले गए। घर से थोड़ी दूर आगे जाने के बाद सिर में सटाकर गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनते ही, ग्रामीण पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ किरण जमीन पर पड़ा है। तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की जानकारी मिलते ही, विधायक मुकेश रौशन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो, कहीं भी छिपा हो, उसे बाहर निकालकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
इधर, हाजीपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है। कुछ वर्ष पहले उसके पिता की भी हत्या हुई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story