उपचुनाव ब्रेकिंग: बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी की जीत

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
नई दिल्ली: उपचुनाव 2022 में मोकामा सीट से बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने RJD के टिकट पर जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 20 हजार से ज्यादा मतों से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनम देवी को हराया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, नीलम देवी ने कहा कि हमारी जीत पहले से ही तय थी। हमने पहले ही कहा था कि कोई टक्कर में नहीं है। सिर्फ एक औपचारिकता थी वो भी पूरी हो गई। मोकामा बाबा परशुराम की धरती है। जनता किसी बहकावे में नहीं आएगी। विधायक जी ने जो विकास किया है जनता उसी का फल दे रही है।
उपचुनाव 2022 में कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें हरियाणा की आदमपुर और ओडिशा की धामनगर सीट शामिल है। एक ओर जहां आदमपुर से पार्टी उम्मीदवार जय प्रकाश दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, धामनगर से बाबा हरिकृष्ण सेठी 557 मतों के साथ चौथे स्थान पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





