भारत

राजद MLC सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त

Nilmani Pal
26 July 2024 8:37 AM GMT
राजद MLC सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त
x

पटना patna news । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। Sunil Kumar Singh सुनील कुमार सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के मामले में की गई है। यह फैसला विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। राजद एमएलसी पर आरोप है कि उन्होंने सदन में असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार किया। विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट आने के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द करने के आदेश दिए।

patna सदन में राजद एमएलसी सुनील सिंह और मोहम्मद कारी सोहैब ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। सत्ताधारी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया था और इस मामले को विधान परिषद की आचार समिति में ले गए थे।

आरोप लगाया गया था कि यह सदन की मर्यादा के खिलाफ है और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग रखी गई थी। आचार समिति ने इस मामले में एमएलसी सुनील सिंह को दोषी पाया। इसके बाद आचार समिति ने सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा कर दी। जबकि, सोहैब ने समिति के पास अपनी गलती मान ली थी।

एक दिन पहले गुरुवार को सुनील सिंह ने पत्रकारों के सवालों पर कहा था कि वह इस विषय पर अभी कुछ नहीं कहेंगे। एक व्यक्ति को हटाने के लिए सभी नियमों को ताक पर रख दिया गया है। सुनील सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा प्रतिशोधी भी बताया था। बता दें कि सुनील सिंह को राजद सुप्रीमो लालू यादव का करीबी माना जाता है।


Next Story