भारत
विधायक के भाई के घर छापेमारी, हथियार सहित नोट गिनने की मशीन बरामद
jantaserishta.com
19 Dec 2024 12:41 PM IST

x
एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर जानलेवा हमले का आरोपी.
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर जानलेवा हमले के आरोपी पिंकू यादव के घर पर गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस छापेमारी में तीन बंदूक, नोट गिनने की मशीन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। पिंकू यादव राजद विधायक का भाई बताया जाता हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खगौल थाना कांड संख्या 284/24 में कोर्ट से वारंट लेकर पुलिस की टीम ने पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोथमा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में अवैध हथियार, कैश और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट सहित नोट गिनने की एक मशीन भी बरामद की गई है। दानापुर के एएसपी भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि पिंकू यादव उर्फ टिंकू यादव के कोथमा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अभी छापेमारी लगातार चल रही है। इसके ठिकानों से कुछ संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं।
उन्होंने बताया, "छापेमारी के दौरान तीन बंदूकें जिनका लाइसेंस अभी नहीं दिखाया गया है, इसको जब्त किया जा रहा है। साढ़े ग्यारह लाख रुपये कैश भी बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के कागजात भी मिले हैं। इसके अलावा जमीन के पेपर, स्टांप पेपर भी मिले हैं। इनके घर से पैसा गिनने की एक मशीन भी बरामद की गई है।"
हालांकि, पिंकू यादव की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। उल्लेखनीय है कि एम्स के एक सुरक्षा अधिकारी पर गोली चलवाने और उन्हें धमकी देने के एक मामले में पुलिस को पिछले कई दिनों से विधायक के भाई पिंकू यादव की तलाश कर रही है , लेकिन वह अब तक पुलिस से बच रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





