भारत
राजद के एमएलए ने अपनी ही पार्टी के एमपी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं
jantaserishta.com
27 Sept 2023 12:41 PM IST

x
पटना: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जदयू में दो दिन पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच बहस की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा और विधायक चेतन आनंद आमने -सामने नजर आ रहे हैं।
पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र और राजद विधायक चेतन आनंद ने अपनी ही पार्टी के सांसद मनोज झा के संसद में दिए गए एक बयान को लेकर खरी-खरी सुना दी। चेतन आनंद ने साफ लहजे में कहा कि अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करूंगा।
राजद विधायक ने सोशल मीडिया एक्स पर चेतावनी देते हुए लिखा कि "हम 'ठाकुर हैं! सबको साथ लेकर चलते हैं! समाजवाद में किसी एक जाति को टार्गेट करना समाजवाद के नाम पर दोगलापन के अलावा कुछ नही। जब हम दूसरों के बारे में गलत नही सुन सकते तो अपने (ठाकुरों) पर अभद्र टिप्पणी बिल्कुल नही बर्दाश्त करेंगे। माननीय संसद मनोज झा के विचारों का पुरजोर विरोध।"
दरअसल, राजद के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता मनोज झा ने संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर अपनी बात रखते हुए ओमप्रकाश वाल्मीकि की एक कविता पढ़ी थी, जिसमे 'ठाकुर के कुएं ' के जरिए निशाना साधा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





