भारत
केंद्रीय मंत्री गिरिराज पर भड़के RJD विधायक, कहा- वे असली हिंदू नहीं
jantaserishta.com
30 Sept 2023 3:49 PM IST

x
पटना: संसद के विशेष सत्र के दौरान राज्यसभा में महिला आरक्षण पर हो रही बहस के दौरान राजद के सांसद मनोज झा द्वारा पढ़ी गई एक कविता को लेकर बिहार की सियासत में उठा बवंडर अभी थमा भी नहीं है कि राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया।
उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे असली हिंदू हैं ही नहीं। कुछ पत्रकारों ने जब उनसे गिरिराज सिंह के एक बयान को लेकर सवाल किया तो भाई वीरेंद्र ने कहा कि सच्चाई यह है कि गिरिराज सिंह असली हिंदू हैं ही नहीं। ये तो अंग्रेजों के दलाल के बेटे हैं। उनके पिता अंग्रेजों के दलाल थे। जो दलाल का बेटा होगा, नाथूराम गोडसे का बेटा होगा उसे कभी हिन्दुस्तान से प्रेम हो ही नहीं सकता।
उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह की पहचान एक फायरब्रांड नेता के तौर पर रही है और वे लगातार हिंदू पक्ष में बयानबाजी करते रहे हैं। भाई वीरेंद्र के इस बयान को लेकर माना जा रहा है कि प्रदेश के सियासत जरूर गर्म होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





