भारत
अपराधियों ने नेता के पिता की कर दी हत्या, बगीचे में सोए थे, तभी...
jantaserishta.com
2 Dec 2024 3:31 PM IST

x
घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है.
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिला के हरपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने राजद के पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, हरपुर थाना के बेल बिहमा गांव निवासी श्याम सुंदर यादव (65) रविवार की रात खाना खाकर घर के समीप बगीचे में सोए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर पर तेजधार वाले हथियार से वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह जब घर के सदस्य उन्हें जगाने के लिए पहुंचे तो श्याम सुंदर यादव का शव पड़ा हुआ था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतक किसान थे और अपने घर के बाहर ही रोजाना की तरह कंबल ओढ़कर बगीचे में सोए हुए थे। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। तारापुर के पुलिस निरीक्षक विवेक राज ने बताया कि डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या की घटना हुई है। हत्या के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल रहा है। लेकिन, प्रथम दृष्टया भूमि विवाद के कारण हत्या की बात कही जा रही है। मृतक का बड़ा बेटा राजद का पंचायत अध्यक्ष है। मृतक के परिवार से गांव के कुछ लोगों का जमीन विवाद चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





