भारत
नेता अगवा, CCTV में कैद हुई पूरी तस्वीर, देखें VIDEO
jantaserishta.com
14 March 2023 3:31 PM IST

x
पुलिस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है।
छपरा (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से राजद नेता सुनील राय को कुछ लोग उठाकर अपने साथ ले गए। राय युवा राजद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की सुबह तड़के किसी ने फोनकर राय को घर से बुलाया और फिर उन्हें एक स्कॉर्पियो में बैठाकर ले गए। स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने सुनील राय के ऑफिस के पास से उनका अपहरण किया है।
सुनील राय के पिता रामविलास राय ने बताया कि सुबह किसी ने उनके बेटे को फोन करके बुलाया। जिसके बाद सुनील राय अपने घर के पास स्थित कार्यालय के पास पहुंचे और उसी समय सफेद स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने उन्हें जबरन खींचकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठा लिया और फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इधर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छपरा (सारण) सुनील राय के अपहरण मामले में अपहृत की सकुशल बरामदगी के लिए सारण पुलिस द्वारा एस आई टी का गठन करते हुए छापामारी की जा रही है।
घटना के विषय में सभी आयामों पर जांच की जा रही है, ताकि घटना का उद्भेदन एवं अपहृत की बरामदगी हो सके।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसराजद नेता अगवाअगवाBiharBihar NewsBihar PoliceRJD leader kidnappedkidnapped
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





