भारत

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर भड़के राजद और जदयू

jantaserishta.com
24 March 2023 5:18 PM IST
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर भड़के राजद और जदयू
x
पटना (आईएएनएस)| कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में अदालत द्वारा सजा दिए जाने और उसके तुरंत बाद लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद बिहार में कांग्रेस, राजद और जदयू भड़क गई है। सभी ने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास और लोकतंत्र की हत्या बताया है।
राजद के वरिष्ठ नेता और सांसद मनोज झा ने कहा कि ऐसा करना शर्मनाक एम, दुर्भाग्यपूर्ण है। संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में इससे बड़ा काला धब्बा कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र मृत घोषित हुआ।
झा ने कहा कि जिस तीव्रता से यह निर्णय लिया लिया गया, उसके पीछे आधारहीन तथ्य और तर्क हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि सभी विपक्षी पार्टियों को एक हो जाना चाहिए और आज राहुल गांधी ने जो बात कही थी कि लोकतंत्र पर संकट के बादल छाए हुए हैं, उसकी तस्दीक कर दी।
उन्होंने कहा कि सिर्फ राहुल गांधी की सदस्यता रद्द नहीं हुई है, आधिकारिक रूप से आज भारतीय लोकतंत्र मृत घोषित हुआ है।
इधर, जदयू के प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ऊपरी अदालत जाने का अधिकार है और यह कैसी हुकूमत है कि आनन फानन में यह निर्णय ले लिया गया।
उन्होंने कहा कि ईष्र्या, द्वेष में ऐसा किया जाना दुर्भाग्यजनक है और विद्वेष की राजनीति का प्रकटीकरण है। यह घबराहट में लिया गया निर्णय है।
कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खां ने कहा कि लोकसभा की सदस्यता ये रद्द कर सकते है, लेकिन करोड़ों दिलों की सदस्यता कैसे रद्द करेंगे, वह तो बनी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की विचारधारा रखने वाले लोग परेशान हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह स्क्रिप्टेड बताया।
उन्होंने कहा कि यह विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है, क्योंकि ये लोग डर गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story