भारत
बिहार में 'बड़े भाई' की भूमिका में आरजेडी: मृत्युंजय तिवारी
jantaserishta.com
20 Sept 2025 11:35 AM IST

x
नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में महागठबंधन के भीतर 'बड़े भाई' की भूमिका को लेकर बहस तेज हो गई है। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की सक्रियता और सीट बंटवारे पर हो रही चर्चाओं के बीच, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत वही है और महागठबंधन में नेतृत्वकारी भूमिका भी उसी की होगी।
आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "हर चुनाव में बिहार में आरजेडी ने बड़े भाई की भूमिका निभाई है और आगे भी निभाएगी। आरजेडी सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति है और इसकी असली ताकत जमीन पर है। यह बात सबको अच्छी तरह से समझ में आती है, इसमें किसी भी तरह का कोई भ्रम या संदेह नहीं है।"
भाजपा नेताओं द्वारा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बिहार अधिकार यात्रा के दौरान लोगों को कलम बांटने पर की गई आलोचना पर तिवारी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, "जो लोग तलवार और बंदूकें बांटते हैं, वे कलम की कीमत कभी नहीं समझ सकते। तेजस्वी यादव ने वहां पेन बांटे, जहां आमतौर पर हथियार बांटे जाते थे। यही सोच का फर्क है। तेजस्वी यादव कलम बांटते हैं और दूसरी तरफ बंदूक-तलवार बांटने वाले लोग हैं। यही असली लड़ाई है।"
महागठबंधन में सीटों के तालमेल को लेकर कांग्रेस द्वारा की गई बैठकों पर भी आरजेडी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि गठबंधन में अलग-अलग दल हैं। हम चुनाव गठबंधन का हिस्सा बनकर लड़ते हैं। हर पार्टी के अपने कार्यक्रम और नीतियां होती हैं और वे संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक करती हैं। अगर कोई सहयोगी दल मजबूत होता है, तो पूरा गठबंधन मजबूत होता है। लेकिन कांग्रेस भी अच्छी तरह समझती है कि बिहार में सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी है और असली ताकत जमीन पर है। जमीनी हकीकत को हमारे सहयोगी दल भी समझते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





