भारत
बिहार के रामगढ़ विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी ने स्वीकारी हार
jantaserishta.com
23 Nov 2024 1:32 PM IST

x
पटना: बिहार के रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बीच राजद के प्रत्याशी अजीत सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो एजेंडा यहां था, उसी के छलावे में लोग आ गए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने 65 हजार वोट पाए थे, इस चुनाव में उलटफेर हुआ है। यह उप चुनाव है, जब मुख्य चुनाव होगा तो फिर उलटफेर होगा। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार अजीत सिंह ने मतगणना हॉल से बाहर निकलने के बाद कहा, "पिछले लोकसभा चुनाव में हम 65,000 पर थे, इस बार हम पीछे हटे हैं तो स्वाभाविक है कि इस तीन-चार महीने में यह उलटफेर हुआ है। अगला जो आम चुनाव आएगा, उसमें फिर से उलटफेर कर लेंगे, जो भाजपा का प्रोपेगेंडा है, उसको काउंटर कर लेंगे।" उन्होंने कहा कि बसपा और भाजपा का आंतरिक गठबंधन साफ नजर आ गया। रामगढ़ उप चुनाव में नौ राउंड के बाद भाजपा के प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह 171 वोट से आगे हैं। जबकि, बसपा दूसरे नंबर पर है।
दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड व महाराष्ट्र दोनों हम जीतेंगे। महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन ने सांप्रदायिकता व मुसलमानों को लेकर जो नंगा नृत्य किया था, जनता ने उसे नकार दिया। बिहार की चार सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना में एनडीए तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सभी सीटों पर दोनों गठबंधनों की कड़ी टक्कर मानी जा रही है। झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इंडिया ब्लॉक आगे है। जबकि, एनडीए दूसरे स्थान पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





