भारत
महाराष्ट्र के सीएम के गृहनगर में पार्टी 'शाखा' को हड़पने के लिए प्रतिद्वंद्वी गुट भिड़े
jantaserishta.com
7 March 2023 3:39 PM IST

x
फाइल फोटो
ठाणे (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृहनगर में सोमवार देर रात शिवसेना और शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की एक स्थानीय 'शाखा' हड़पने की कोशिश को लेकर घमासान हो गया। वर्तक नगर पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। शिवसेना द्वारा स्थापित शिवनगर 'शाखा' में प्रतिद्वंद्वी गुटों के कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे।
'शाखा' को वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है, लेकिन प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के सदस्यों ने अपने बैनर को लगाने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा उन्हें शांत करने के पहले दोनों गुटों के बीच जोरदार नारेबाजी हुई।
इससे पहले, शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानमंडल और संसद में पार्टी कार्यालयों पर कब्जा कर लिया था, और कहा जाता है कि वह राज्य के विभिन्न हिस्सों में अन्य प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर भी कब्जा करना चाहती है।
हालांकि, दादर, मुंबई में प्रतिष्ठित शिवसेना भवन, जो ठाकरे परिवार के ट्रस्ट से संबंधित है, सेना (यूबीटी) का कब्जा है। शिंदे गुट ने पिछले महीने ठाणे में एक नया केंद्रीय कार्यालय स्थापित किया है।
दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित, शिवसेना ने स्थानीय लोगों के साथ सीधे बातचीत करने के लिए मुंबई व अन्य जगहों पर 160 से अधिक 'शाखा' की स्थापना की है।
Tagsमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदेएकनाथ शिंदेशिवसेनावर्तक नगर पुलिसChief Minister Eknath ShindeEknath ShindeShiv SenaVartak Nagar Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





