भारत

रिवाबा जाडेजा ने जामनगर उत्तर सीट से जीत हासिल करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की

jantaserishta.com
9 Dec 2022 8:10 AM IST
रिवाबा जाडेजा ने जामनगर उत्तर सीट से जीत हासिल करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की
x
जामनगर (गुजरात) (आईएएनएस)| गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार और भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जाडेजा ने जामनगर उत्तर सीट से 61 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल करके अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। बीजेपी ने रिवाबा जाडेजा को कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार रिवाबा जाडेजा को 84,336, कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्र सिंह जडेजा को 22,822 और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करशनभाई कर्मूर को 33,880 वोट मिले हैं।
बीजेपी ने रिवाबा जाडेजा को मौजूदा विधायक और पूर्व नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह जडेजा की जगह अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, धर्मेंद्र सिंह पार्टी के फैसले से नाराज थे और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए 'गंभीरता से विचार' कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें जामनगर जिले के विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बना दिया।
रिवाबा जाडेजा एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और वह सिविल सेवा करना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कंपटीशन एग्जाम की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसी बीच उन्होंने साल 2016 में भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से शादी कर ली थी। दंपति की एक बेटी भी है। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी ननद नयनाबा ने उनके खिलाफ जोर शोर से चुनाव प्रचार किया था और यहां तक कि उनके ससुर ने कांग्रेस उम्मीदवार बिपेंद्रसिंह को वोट देने की अपील की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story