भारत

रील के लिए खतरे में डाली जान...बस Reel की परवाह है

jantaserishta.com
7 July 2025 3:29 PM IST
रील के लिए खतरे में डाली जान...बस Reel की परवाह है
x
वीडियो सामने आया.
नई दिल्ली: राजस्थान के भरतपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में अपनी मासूम बच्ची की जान खतरे में डाल रहे हैं. ये मामला भरतपुर के रुदावल थाना इलाके के बांध बारैठा का है. जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई को उमा शंकर नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बांध बारैठा घूमने गया था. घूमते-घूमते उमा शंकर को रील बनाने का शौक चढ़ा और उसने अपनी मासूम बेटी को बांध के किनारे बने लोहे के एंगल पर खड़ा कर दिया, जो सीधे पानी के ऊपर था.
बता दें कि इन दिनों भारी बारिश के कारण बांध लबालब भरा हुआ है और वहां गहराई भी काफी ज्यादा है. इस तरह से बच्ची को किनारे बैठाना किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकता था. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले को तूल पकड़ता देख, उमा शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वो वीडियो डिलीट कर दी. फिलहाल पुलिस अभी तक इस मामले में जानकारी नहीं जुटा पाई है और जांच जारी है.
स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद बांध पर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं ताकि आगे ऐसी कोई हरकत दोबारा न हो. पुलिस बच्ची के माता-पिता की पहचान कर रही है, जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसके साथ ही प्रशासन की ओर से भी लोगों को आगाह किया जा रहा है कि रील बनाने के चक्कर में अपनी या अपनों की जान जोखिम में न डालें. सोशल मीडिया पर कुछ लाइक्स के लिए ऐसा कदम खतरनाक साबित हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null