भारत

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई: आग के गोले के अंदर खड़े हुए इस दल के नेता, देखे VIDEO

jantaserishta.com
17 July 2021 8:33 PM IST
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई: आग के गोले के अंदर खड़े हुए इस दल के नेता, देखे VIDEO
x
बढ़ती महंगाई का प्रदर्शन

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल पर महंगाई बढ़ती जा रही है. ईंधन हर दूसरे दिन कुछ पैसे महंगा हो जाता है. कई जगहों पर कीमतें 100 रुपए पार हो गई हैं. जबकि कुछ जगहों पर पेट्रोल 110 रुपए तक पर पहुँच गया है. जनता बेहाल है और विपक्षी दल इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने भी जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन ये प्रदर्शन बेहद जोखिम भरा था.



टीडीपी नेता आन्ध्र प्रदेश के नोल्लोर में पेट्रोल डीज़ल पर बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन करने जुटे. इनमें से कई महिलाएं भी थीं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुछ टायरों को जलाया और इसका गोला बना लिया. फिर इसी आग के गोले के अन्दर खड़े हो गये.
टीडीपी नेताओं ने इसी गोले के अन्दर खड़े होकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार की आलोचना की. इस आग के गोले के अन्दर महिलाएं भी थीं. लोग इसे बेहद जोखिम भरा बता रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि टायरों के गोले में बेहद तेज आग लगी हुई थीं. लपटें उठ रही हैं और इसके बाद भी लोग इसके अन्दर खड़े हुए थे. इसकी चपेट में आने से कोई हादसा भी हो सकता था, हालाँकि जोखिम भरे प्रदर्शन के बाद भी सभी सुरक्षित रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story