भारत

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम को बनाया ऐतिहासिक: शांता कुमार

Shantanu Roy
22 Oct 2026 7:26 PM IST
दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्यक्रम को बनाया ऐतिहासिक: शांता कुमार
x
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि राम मन्दिर संकल्प की पटिटका को लगाने और प्रसिद्ध समाज सेवी डा० शिव कुमार की प्रतिमा लगा कर उन्हें श्रद्धांजली देने का पालमपुर के सभी लोगों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठ का कार्यकम को ऐतिहासिक बनाया। इस कार्यक्रम में राजनीति से ऊपर उठ कर सभी का इस कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि यह दुख का विषय है कि कुछ लोगों ने इस कार्यक्रम की कुछ घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया में गलत प्रचार किया गया। शांता कुमार द्वारा कांग्रेस नेताओं से हाथ मिला कर राम मन्दिर का उदघोष करना एक महत्वपूर्ण घटना है परन्तु इस प्रकार की घटनाओं का गलत उपयोग कर सोशल मीडिया में प्रचार और प्रसार बढाया जा रहा है। कुछ लोगों ने अपने निजि और राजनैतिक स्वार्थ साधने के लिए इस ऐतिहासिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम की विशेषता को प्रभावित किया है।
शान्ता कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में त्रिलोक कपूर का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। रोटरी संस्था द्वारा बहुत योगदान दिया गया था और कार्यक्रम की व्यवस्था में रोटरी संस्था के कुछ प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए जनता को बधाई दी है और सोशल मीडिया के व्यर्थ बातों को समाप्त करने का आग्रह किया है।
Next Story