भारत

रिश्तों का कत्ल: भतीजों ने की चाचा और चाची की हत्या, अंधविश्वास में खेला खूनी खेल

Admin2
8 Aug 2021 1:34 PM GMT
रिश्तों का कत्ल: भतीजों ने की चाचा और चाची की हत्या, अंधविश्वास में खेला खूनी खेल
x
सनसनीखेज मामला

झारखण्ड। अंधविश्वास और पुरानी रंजिश में पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी के कंडोरी टोला चांदोसाई में भतीजों ने चाचा और चाची की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार सुबह इसकी जानकारी लोगों के साथ पुलिस को मिली। घटना के समय मृतक 58 वर्षीय गुरुचरण करजो और उनकी पत्नी 50 वर्षीय जोंगा बरजो घर पर सो रहे थे। इसी दौरान उनके भतीजे सनातन बरजो व रघुनाथ बरजो ने घटना को अंजाम दिया। सनातन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि रघुनाथ फरार है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे सनातन और रघुनाथ सुअर को दौड़ाने के बहाने गुरुचरण के घर पहुंच गया और सोए हुए पति व पत्नी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। शव के साथ पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आए ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले सनातन बरजो के पिता का बीमारी से निधन हो गया था।

इस समय सनातन की बेटी बीमार चल रही है। उसे लगा कि सुअर के वेश में गुरुचरण की पत्नी उसके घर आई है। उसे दौड़ाते हुए सनातन गुरुचरण के घर में घुस गया और सोए हुए पति व पत्नी की हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस घटनास्थल पर जाकर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल लाई। कुमारडुंगी थाना प्रभारी अंकिता सिंह ने बताया कि दोनों परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उसी का परिणाम यह हत्या है। पुलिस सनातन बराजो को गिरफ्तार कर लिया है। रघुनाथ बरजो गांव छोड कर भाग गया है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story