भारत
ऋषभ पंत उत्तराखंड के होंगे ब्रांड एंबेसडर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऐलान
Rounak Dey
10 Aug 2022 11:40 PM IST

x
देहरादून: प्रदेश सरकार ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में ऋषभ पंत का सम्मान करेंगे।
ऋषभ को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का लिया निर्णय
भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के मूल निवासी हैं। यहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी हुई। वह दिल्ली से रणजी खेलते हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं इंटरनेट मीडिया में पोस्ट से दी जानकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। ऋषभ पंत को ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए प्रदेश सरकार लगातार उनसे संपर्क में थी।
धौनी भी रह चुके हैं उत्तराखंड के राज्य ब्रांड एंबेसडर
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी उत्तराखंड के राज्य ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। गुरुवार को उत्तराखंड सदन में उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Next Story





