भारत

दंगों के आरोपी ने युवक को पीटा, लगवाए हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
25 March 2021 10:26 AM IST
दंगों के आरोपी ने युवक को पीटा, लगवाए हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, देखें वीडियो
x
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में एक युवक को बेरहमी से पीटने और उससे हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के साथ एक मैसेज भी वायरल किया गया है जिसमें लिखा गया है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के आरोपी ने जानबूझकर दूसरे समुदाय के युवक को पीट रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर बुधवार को खजूरी खास थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी 25 वर्षीय अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस वीडियो बनाने वाले आरोपी दीपक बेंसला की तलाश कर रही है।

डीसीपी संजय कुमार सेन ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है। वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पता चला कि घटना खजूरी खास इलाके का है। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी अजय गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। वह गड़ी-मेंडू गांव से का रहने वाला है।
डीसीपी ने बताया कि अजय उतर पूर्वी दिल्ली में दंगों में शामिल रहा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पूछताछ में अजय ने बताया कि युवक चोरी के इरादे से उसके डेयरी में घुसा था। इसी वजह से उसकी पिटाई की थी। उसका साथी दीपक ने वीडिया बनाकर वायरल कर दिया। वहीं जिस युवक की पिटाई कर रहा था, उस पर हत्या और लूटपाट के कई मामलों दर्ज हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story