भारत

आरआईएनएल ने 100 दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया

jantaserishta.com
15 March 2023 6:14 PM IST
आरआईएनएल ने 100 दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया
x
नई दिल्ली: आरआईएनएल ने दिव्यांगजन को सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका प्राप्त करने में सहायता करने के उद्देश्य से विशाखापत्तनम में 100 लाभार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया। अपनी कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के एक हिस्से के तहत आरआईएनएल ने जन शिक्षण संस्थान (कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत) के सहयोग से प्रशिक्षुओं को आवश्यक कौशल प्रदान करने के लिए 4.95 लाख रुपये व्यय किए।
इस बेहतरीन प्रयास के एक हिस्से के तहत 100 दिव्यांगजनों को 3 प्रशिक्षण केंद्रों- सुजातानगर स्थित श्रेया फाउंडेशन, पेडावाल्टेयर स्थित सनफ्लॉवर स्पेशल स्कूल और विशाखापत्तनम के एमवीपी कॉलोनी स्थित लेबेनशिल्फ में प्रशिक्षित किया गया। बीते मंगलवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
आरआईएनएल के महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री ए अशोक और कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अन्य अधिकारियों ने इन प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
लाभार्थियों के लिए इसे सुविधाजनक बनाने को लेकर आरआईएनएल प्रबंधन ने अपने संबंधित डे केयर प्रशिक्षण केंद्रों में जेएसएस (जन शिक्षण संस्थान) के विशेष प्रशिक्षकों के माध्यम से सिलाई करने व अगरबत्ती, मोमबत्ती, फिनाइल और डिटर्जेंट बनाने जैसी घरेलू जरूरतों को पूरा करने जैसे विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके तहत सिलाई प्रशिक्षण की अवधि 3 महीने और घर की जरूरतों को पूरा करने के प्रशिक्षण की अवधि 2 महीने की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story