
x
Indian cricketer : भारतीय टीम के स्टार बैट्समैन रिंकू सिंह और मछलीशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सपा सांसद प्रिय सरोज की सगाई और शादी की तारीख सामने आ गई है। लखनऊ में 8 जून को इनकी सगाई होगी तथा वाराणसी के होटल ताज में इसी वर्ष 18 नवंबर को शादी होगी।
कौन-कौन होगा शामिल?
सगाई और शादी में शामिल होने वाले लोगों के बारे में प्रिया सरोज के पिता ने बताया कि सगाई में परिवार के लोगों के साथ सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे। तो वहीं शादी शानदार तरीके से की जाएगी। शादी के ग्रांड सेलिब्रेशन में प्रमुख राजनेता, क्रिकेटर्स, बॉलीवुड स्टार्स शामिल हो सकते है।
विवाह को लेकर प्रिय सरोज के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से ये रिश्ता तय हुआ है। प्रिय की दोस्त जिसके पिता एक क्रिकेटर है, उनके माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ही एक दूसरे को पहले से ही जानते थे
कौन है रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज-
पेशे से अधिवक्ता प्रिया सरोज 2024 में UP के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से पहली बार सांसद चुनी गई। उनके पिता भी सपा से जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से विधायक हैं। 26 वर्षीया प्रिया का जन्म वाराणसी में हुआ था। प्रिया ने दिल्ली विश्व विद्यालय से ग्रेजुएशन के बाद नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई की है। साथ ही वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी कर चुकी है।
रिंकू सिंह का संघर्ष-
पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर के रिंकू सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ में हुआ। उनके पिता रसोई गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। कई मुसीबतों और गरीबी का सामना करते हुए अपनी मेहनत के दम पर आज एक बड़े मुकाम को हासिल करने में कामयाब हुए है। रिंकी सिंह ने भारतीय टीम के लिए 2 ODI और 33 T20 इंटरनेशनल खेले है। IPL में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिनिशर की भूमिका अदा करते है।
TagsRinku Singh शादी तारीख तयफैंस सरप्राइजRinku Singh wedding date fixedfans surprisedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





