भारत

रिंकू शर्मा हत्याकांड: दिल्ली क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ मामला, इलाके में भारी सुरक्षा के इंतजाम, वीडियो

jantaserishta.com
13 Feb 2021 10:21 AM IST
रिंकू शर्मा हत्याकांड: दिल्ली क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हुआ मामला, इलाके में भारी सुरक्षा के इंतजाम, वीडियो
x

दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा नाम के युवक की हत्या के मामले को अब क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अब इस मामले की जांच करेगी.

दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा नाम के युवककी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद मंगोलपुरी पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रिंकू के परिवार ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी.


मामले में नाजुक स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. रिंकू शर्मा के परिवार के लोगों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा. इस पत्र में रिंकू के भाई ने आरोपियों का नाम लेकर कहा कि इन लोगों द्वारा मेरे परिवार पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया. इस हमले में रिंकू शर्मा की मौत हो गई. ऐसे में मुझे और मेरे परिवार को दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराई जाए.
पुलिस का कहना था कि पार्टी में हुए झगड़े के बाद विवाद बढ़ा और इसके बाद ये वारदात हुई. इस बीच, इस घटना को लेकर तीन चश्मदीदों का बयान सामने आया है. बाबू नाम के शख्स ने दावा किया कि रेस्टोरेंट में उसकी जन्मदिन पार्टी में सभी दोस्त इकट्ठे हुए थे. यहां आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. जिसके बाद सभी रेस्टोरेंट से चले गए. लेकिन बाद में ये घटना हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story