भारत
प्यार भरे रिश्तों में दरार...पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, फिर...
jantaserishta.com
21 Jan 2023 11:34 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
दोनों की ऐसे हुई मौत.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में घरेलू कलह ने पति-पत्नी की जान ले ली. पति ने झगड़े से तंग होकर ट्रेन से कट कर जान दे दी जबकि उसे बचाने गई पत्नी की भी मौत हो गई. घटना जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत के बघेरा कला गांव की है.
गांव में दीपक बिंद का पत्नी हीरावती से विवाद हो गया जिसके बाद गुस्से में दीपक घर से आत्महत्या की धमकी देकर तुलापुर रेलवे पटरी की तरफ निकल गया. उसे रोकने के लिए पत्नी हीरावती भी पीछे-पीछे रेलवे ट्रैक पर पहुंची.
इस बीच ट्रेन को देख दीपक ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी. पति को बचाने के लिए हीरावती ने उसे खींचने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पायी. पति को बचाने के चक्कर में वो भी ट्रेन के चपेट में आ गई जिससे उसका पैर कट गया.
गंभीर रूप से घायल हीरावती को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक दीपक एक सप्ताह पहले ही सोलापुर से लौटा था. इस बीच पति और पत्नी के बीच रात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.
वहीं मृतक पति-पत्नी के रिश्तेदार राजेश ने बताया कि पति और पत्नी ने विवाद के बाद ट्रेन से कट कर जान दे दी. हमें जानकारी मिली तो अभी आए हैं और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





