भारत

पड़ गई दरार: राकेश टिकैत को बड़ा झटका, पढ़े पूरा अपडेट

jantaserishta.com
15 May 2022 3:58 PM IST
पड़ गई दरार: राकेश टिकैत को बड़ा झटका, पढ़े पूरा अपडेट
x

नई दिल्ली: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक अब राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के कई नेता अलग हुए हैं. बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा.

खबर के मुताबिक यूपी, एमपी और उत्तराखंड के नाराज किसान नेताओं ने बैठक के बाद निर्णय लिया है. वहीं राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का अध्यक्ष बनाया गया है.
राजेश सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह मलिक, अनिल तालान, हरनाम सिंह वर्मा, बिंदु कुमार, कुंवर परमार सिंह, नितिन सिरोही समेत तमाम नेता नए संगठन में शामिल हुए हैं. भारतीय किसान यूनियन ने अराजनैतिक के नाम से नया संगठन बनाया है. राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. विधानसभा चुनाव के दौरान राकेश टिकैत के की ओर से किए गए राजनैतिक बयानों के वजह से संगठन में दो फाड़ की बात कही जा रही है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story