भारत
'आप' और कांग्रेस के बीच अनबन, विपक्षी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को नहीं चाहती पार्टी
jantaserishta.com
26 Dec 2024 12:23 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बने 'इंडिया गठबंधन' पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस से नेतृत्व छीनकर ममता बनर्जी को सौंपने की मांग उठ रही थी तो अब आम आदमी पार्टी ने इस गठबंधन से देश की सबसे पुरानी पार्टी को बाहर करने की डिमांड रख दी है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले 'आप' ने कांग्रेस के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलते हुए भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप जड़ दिया है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान कर चुकी 'आप' कांग्रेस नेताओं की ओर से की जा रही तीखी बयानबाजी से नाराज है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर यूथ कांग्रेस की ओर से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई पुलिस शिकायत से 'आप' का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ दोस्ती करके दिल्ली में चुनाव लड़ी 'आप' ने कहा था कि विधानसभा चुनाव में भले ही अलग लड़ने का फैसला किया गया है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर 'इंडिया गठबंधन' वाली दोस्ती बनी रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





