
x
Changlang चांगलांग। असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएससीएन (के-वाईए) गुट के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के उद्देश्य से 6 नवंबर 2025 को की गई। गिरफ्तार किए गए कैडर की पहचान एसएस सार्जेंट मेजर लोवांग सापोंग के रूप में हुई है। यह व्यक्ति म्यांमार स्थित एनएससीएन (के-वाईए) संगठन से जुड़ा हुआ था और संगठन के प्रशासनिक नेटवर्क तथा रसद आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। आरोपी लंबे समय से भारत-म्यांमार सीमा के पार संगठन की गतिविधियों को समर्थन दे रहा था। द असम राइफल्स ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
द असम राइफल्स ने पोस्ट में लिखा, "असम राइफल्स ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में एनएससीएन (के-वाईए) कैडर को गिरफ्तार किया। चांगलांग जिले में शांति और स्थिरता बहाल करने के उद्देश्य से असम राइफल्स ने 6 नवंबर 2025 को एक बड़े अभियान में म्यांमार के एनएससीएन (के-वाईए) गुट के एक कैडर को गिरफ्तार किया। पोस्ट में आगे बताया गया कि व्यक्ति की पहचान एसएस सार्जेंट मेजर लोवांग सपोंग के रूप में हुई है। पकड़ा गया कैडर भारत-म्यांमार सीमा पार इस संगठन के प्रशासनिक नेटवर्क और रसद आपूर्ति श्रृंखला में सक्रिय रूप से शामिल था।
इसी तरह, असम राइफल्स ने शुक्रवार को मणिपुर में केसीपी (टी) के चार सक्रिय कैडर्स को गिरफ्तार किया था। थौबल पुलिस के साथ मिलकर असम राइफल्स ने मणिपुर के थौबल जिले के लंगथबल खुनौ से केसीपी (टी) के चार सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए कैडर्स के पास से हथियार, ग्रेनेड, गोला-बारूद, डेटोनेटर, जबरन वसूली के पत्र और संगठन की मुहरें बरामद की गईं। पकड़े गए कार्यकर्ताओं को सभी बरामद वस्तुओं के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया था।
Tagsअसम राइफल्सचांगलांग जिलाअरुणाचल प्रदेशएनएससीएन (के-वाईए)लोवांग सापोंगम्यांमार सीमाउग्रवादी संगठनपूर्वोत्तर भारतसुरक्षा अभियानमणिपुर गिरफ्तारीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





