भारत

दोस्त बना दोस्त के खून का प्यासा...जगह को लेकर की हत्या, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
6 Jan 2023 9:46 AM IST
दोस्त बना दोस्त के खून का प्यासा...जगह को लेकर की हत्या, जानें पूरा मामला
x
गवर्नर हाउस से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक धार्मिक स्थल पर सोने की जगह को लेकर एक रिक्शा चालक को उसके दोस्त ने मार डाला।
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ में उत्तर प्रदेश के गवर्नर हाउस से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक धार्मिक स्थल पर सोने की जगह को लेकर एक रिक्शा चालक को उसके दोस्त ने मार डाला। गौरतलब है कि कई बेघर रिक्शा चालकों को हर रात धार्मिक स्थल पर आश्रय मिलता है। पुलिस को घटना की जानकारी तब हुई, जब कुछ रिक्शा चालकों ने उन्हें इसकी सूचना दी।
मृतक 60 वर्षीय इमामुल खान का शमशेर उर्फ छोटे लाल कोरी के साथ सोने की जगह को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर शमशेर ने इमामुल पर जानलेवा हमला कर दिया। एक अन्य रिक्शा चालक संतोष कुमार चौहान ने इमामुल को खून से लथपथ देखा तो धार्मिक स्थल के कर्मचारियों को सूचित किया, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी।
हजरतगंज पुलिस ने कहा, इमामुल को एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने संतोष की शिकायत पर मामला दर्ज किया, जिसने पुलिस को बताया कि उसने पिछली रात इमामुल और शमशेर को झगड़ते देखा था।
डीसीपी, मध्य क्षेत्र, अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि शमशेर ने अपना अपराध कबूल कर लिया और कहा कि उसने इमामुल को ईंट से मार डाला था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story