भारत
मानस नेशनल पार्क में गैंडे की मौत, अधिकारियों का अवैध शिकार से इनकार
jantaserishta.com
20 Aug 2023 5:48 PM IST

x
गुवाहाटी: असम में मानस नेशनल पार्क के रूपोही कैंप के पास भुइयांपारा रेंज में एक गैंडे का शव बरामद हुआ है। इसके कुछ घंटों बाद अधिकारियों ने अवैध शिकार के किसी भी प्रयास की संभावना से इनकार किया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि जंगली जानवर (गैंडे) की प्राकृतिक मौत हुई है।
मानस नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व के निदेशक वैभव सी माथुर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह एक प्राकृतिक मौत थी। हमने इसकी पुष्टि कर दी है। सींग भी बरामद किया गया है।
जिस एक सींग वाले गैंडे का शव शनिवार को मिला था, उसे 2013 में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व से मानस में शिफ्ट कर दिया गया था। माथुर ने कहा कि यह करीब 18 साल का नर गैंडा था। संभवत: गैंडे की मौत अन्य जंगली जानवरों से संघर्ष के कारण हुई है। हम इस पर गौर कर रहे हैं। वन अधिकारी के मुताबिक, इस साल मानस नेशनल पार्क में गैंडे की यह तीसरी प्राकृतिक मौत है। जून महीने में एक गैंडा शिकारियों के हाथ लग गया था। गौरतलब है कि हाल ही में असम के चिरांग जिले में एक संदिग्ध गैंडा शिकारी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी, जिसे पहले भारत-भूटान सीमा पर गिरफ्तार किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





