भारत

गैंग के साथ मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Dec 2024 4:00 PM IST
गैंग के साथ मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार
x
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा की थाना फेस-3 पुलिस ने 20 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है जो अपने गैंग के साथ मोबाइल टावरों पर लगे उपकरणों की चोरी किया करता था। उसके कई साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे जबकि पुलिस कई दिन से उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि थाना फेस-3 की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 20 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी रोहित उर्फ निप्पल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया है कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है। जो अपने गैंग के साथ मिलकर टावर के आरआरयू जैसे उपकरणों की चोरी करता है। उस पर अलग-अलग थानों में चोरी के छह मामले दर्ज हैं।
वह अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर आरआरयू चोरी करके उन्हें कबाड़ी और अन्य जगहों पर बेच दिया करता था और उसकी मोटी कीमत वसूल किया करता था। पहले वे मोबाइल टावरों की रेकी करते थे और उसके बाद रात के वक्त उन पर लगे आरआरयू और बैटरी जैसे उपकरणों को चुरा लिया करते थे।
गौरतलब है कि विदेशों से आने वाले आरआरयू की कीमत काफी ज्यादा होती है और मोबाइल टावर से चोरी करने के बाद इसे कबाड़ियों को बेच कर वापस कमानियों तक पहुंचा दिया जाता है। फिर इन्हें ऊंचे दामों में बेचा जाता हैं। इन उपकरणों के मोबाइल टावर से चोरी होने के बाद कॉल ड्रॉप, सिग्नल लॉस्ट जैसी कई परेशानियों का सामना आम जनता को करना पड़ता है और मोबाइल कंपनियों को भी इनके चोरी होने के बाद दोबारा इसे कंपनी से खरीदने में एक मोटी रकम चुकानी पड़ती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story