भारत

यूपी के माफिया बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम

jantaserishta.com
26 May 2023 5:31 PM IST
यूपी के माफिया बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी के मेरठ के माफिया बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। बद्दो के खिलाफ पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने इनाम की धनराशि 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करने की संस्तुति की थी। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इनाम की धनराशि बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी यूपी के माफिया बदन सिंह के विरुद्ध हत्या समेत अन्य संगीन धाराओं में चालीस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह 28 मार्च, 2019 को पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था, जिसके बाद से उसकी लगातार तलाश की जा रही है। हालांकि अब तक पुलिस इस कुख्यात का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। डीजीपी मुख्यालय ने बदन सिंह पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
शासन ने बदन सिंह पर अब पांच लाख रुपये इनाम घोषित कर दिया है। जिसके बाद वह मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल हो गया है। बदन सिंह की तलाश में एसटीएफ भी लगी है। गृह विभाग ने मेरठ निवासी बदन सिंह पर इनाम राशि बढ़ाए जाने का शासनादेश जारी कर दिया है। बदन सिंह का नाम प्रदेश के सूचीबद्ध माफिया की सूची में शामिल है।
मेरठ के टीपीनगर का रहने वाला बदन सिंह बद्दो बीते चार सालों से फरार है। वह 28 मार्च 2019 को मेरठ पुलिसकर्मियों को नशीला पदार्थ देकर फरार हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह आस्ट्रेलिया और यूरोप के देशों में पनाह लिए है। उसकी दस करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस अब तक जब्त कर चुकी है। उसके खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है। बता दें एसटीएफ ने बदन सिंह बद्दो की जनवरी में लोकेशन ट्रेस की थी। तब उसकी इंस्टाग्राम लोकेशन फ्रांस की आ रही थी। जुलाई में भी बदन सिंह बद्दो के इंस्टाग्राम की लोकेशन नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया में आ चुकी है। बदन सिंह बद्दो 4 साल से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी संपत्ति भी कुर्क कर चुकी है।
उसकी कोठी पर बुलडोजर चला दिया गया था। उसके बाद भी अभी तक पुलिस बदन सिंह को पकड़ नहीं पाई है। लेकिन बदन सिंह बद्दो का इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट लगातार एक्टिव रहता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story