भारत

इन लोगों का फोटो भेजने पर मिलेगा 51 रुपये का इनाम, नगर निगम ने जारी किया वॉटसऐप नंबर

Nilmani Pal
22 Dec 2021 1:03 PM GMT
इन लोगों का फोटो भेजने पर मिलेगा 51 रुपये का इनाम, नगर निगम ने जारी किया वॉटसऐप नंबर
x
पढ़े पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह नगर ग्वालियर को साफ बनाए रखने के लिए नगर निगम एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। नए नियमों के साथ नगर निगम आम जनता कई ऑफर्स भी दे रहा है। नगर निगम ने ऐलान किया है कि जो भी कचरा फैलाने वाले का फोटो या वीडियो नगर निगम से शेयर करेगा, उसे तत्काल 51 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इससे पहले नगर निगम ने शहर में कचरा फैलाने वालों के घर के सामने रामधुन बजाने प्लान तैयार किया था। जब यह प्लान फेल हो गया तो अब नगर निगम ने इनाम देने की घोषणा की है। नगर निगम के इस अभियान में पहले दिन 24 घंटे में वॉटसएप नंबर पर 400 से ज्यादा शिकायतें फोटो और वीडियो के साथ आई हैं। इनमें से 90% मामले कचरे के ढेर के हैं। बता दें कि ग्वालियर शहर स्वच्छता रैंकिंग में लगातार पिछड़ रहा है। इसे लेकर नगर निगम इंदौर मॉउल को ग्वालियर में अपनाने की योजना बना रहा है। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने इंदौर का दौरा भी किया है।

निगम ने जानकारी भेजने के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर 9406915779 जारी किया है। इस नंबर पर नगर निगम के किसी भी स्पॉट से कचरा फेंकने वाले का फोटो-वीडियो बनाकर भेजने पर 51 रुपये का ई-वॉलेट के माध्यम से दिया जाएगा। पहले दिन नगर निगम के वॉटसएप नंबर पर 400 से अधिक फोटो- वीडियो आए हैं। हालांकि लोगों ने गली मोहल्लों, बाजारों में कचरे के ढेर या गंदगी के फोटो और वीडियो भेजे हैं, लेकिन कचरा फेंकने वालों के फोटो अधिकतर ने शेयर नहीं किए हैं। नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल का कहना है कि यह उन लोगों को रोकने की कोशिश है जो अभी भी खुले में कचरा फेंककर शहर को गंदा कर रहे हैं। इससे उनकी सूचना मिलेगी और हम उन्हें रोक पाएंगे। साथ ही नकद इनाम से प्रोत्साहित होकर लोग सही और सटीक सूचना भेजेंगे।



Next Story