भारत
ग्रेटर नोएडा में अवैध हथियार बनाने के दौरान इनामी अपराधी गिरफ्तार
jantaserishta.com
17 April 2024 3:25 PM IST

x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को अवैध शस्त्र की फैक्ट्री में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उस पर 25 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक थाना गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त जावेद उर्फ जाबर को दतावली गांव से करीब 800 मीटर पहले एक बिल्डिंग से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 7 तमंचे 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, 1 पौनी 12 बोर, 1 अद्दा 12 बोर, आधा बना तमंचा 315 बोर, लोहा गर्म करने की भट्टी और बाइक बरामद की गई।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि अभियुक्त अपने साथी जावेद के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाता है। तमंचे बनाकर बाइक के जरिए उनकी डिलीवरी करता है। इस आरोपी की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। एक जनवरी को दादरी पुलिस ने लूट और धोखाधड़ी के आरोप में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अभियुक्त जावेद उर्फ जाबर लंबे समय से फरार चल रहा था। जाबर पर 25,000 का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर 25 मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज हैं।
Tagsग्रेटर नोएडाअवैध हथियारअपराधीग्रेटर नोएडा पुलिसGreater NoidaIllegal WeaponsCriminalsGreater Noida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





