भारत
सुर्खियों में रिवॉल्वर चाची! युवती को बनाना चाहती है कॉल गर्ल, पुलिस ने कसा शिकंजा
jantaserishta.com
8 Oct 2023 6:42 PM IST

x
वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल होने के लिए दबाव बना रही है.
ग्रेटर नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में चौकाने वाला मामला सामने आया है. 'रिवॉल्वर चाची' पर उसकी भतीजी ने परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. ये आरोप भी लगाया गया है कि वो भतीजी पर वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल होने के लिए दबाव बना रही है. ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है. पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.
दरअसल, जेवर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है. 21 वर्षीय युवती ने जेवर पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके पिता अपने परिवार के साथ कस्बे में रहते हैं. तीन साल पहले काम के सिलसिले में वो परिवार सहित गुजरात में जाकर रहने लगी.
घर से जाते समय मकान में ताला लगाकर गए थे, जिसमें कीमती सामान रखा हुआ था. तीन साल बाद जब परिवार के साथ वापस अपने पैतृक घर पहुंची तो पाया कि कमरे का ताला तोड़कर उसका सारा कीमती सामान चाची सीमा, चाचा दिनेश और 'रिवॉल्वर चाची' अन्नू और उनके पति जगदीश ने ले लिया.
साथ ही मकान पर भी कब्जा कर लिया है. पीड़ित युवती का आरोप है कि उसकी दो चाचियों ने उनके पैतृक मकान पर कब्जा कर लिया है. अब चाची रिवॉल्वर के साथ फोटो भेजकर उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल करना चाहती है. विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है.
पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने पारिवारिक विवाद बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया. दोनों चाचियां उसके पैतृक मकान को छोड़ने को तैयार नहीं है. इसके चलते उसका परिवार दर-दर भटक रहा है. पार्क में रात गुजारने को मजबूर हैं.
जेवर थाना प्रभारी मनोज प्रताप ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता के मकान पर किसी ने कब्जा नहीं किया है. पीड़िता का उसके परिवार से बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Tagsग्रेटर नोएडारिवॉल्वर चाचीवेश्यावृत्तिग्रेटर नोएडा पुलिसGreater NoidaRevolver AuntyProstitutionGreater Noida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





