भारत

आम आदमी पार्टी में बगावत

jantaserishta.com
18 April 2024 4:51 PM IST
आम आदमी पार्टी में बगावत
x
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम में आज मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। सुबह ही पार्टी ने महेश खींची और रविंद्र भारद्वाज के नामों का एलान मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए किया। हालांकि, नामांकन के वक्त पार्टी लाइन से बगावत करते हुए पार्षद नरेंद्र कुमार डिप्टी मेयर के लिए नामांकन भरने पहुंच गए।
आप पार्टी द्वारा घोषित दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के बाद नरेंद्र कुमार ने आम आदमी पार्टी की तरफ से ही डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन भर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता दिल्ली को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाना है। इस पर हम लोग काम करेंगे।
मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार महेश खींची करोल बाग के देव नगर वार्ड से आम आदमी पार्टी के पार्षद हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं, जो मुझे एक छोटे से कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी दी है और आम आदमी पार्टी का मेयर दिल्ली में फिर से बनेगा।
आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर के उम्मीदवार रविंद्र भारद्वाज ने बताया कि वह दिल्ली के अमन विहार से पार्षद हैं और पार्टी के शीश नेतृत्व ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर खड़ा उतरेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story