भारत

रिवर्स लव जिहाद: हिंदू लड़के ने अपना धर्म छुपाकर अल्पसंख्यक लड़की से की शादी, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
27 July 2021 8:59 AM IST
रिवर्स लव जिहाद: हिंदू लड़के ने अपना धर्म छुपाकर अल्पसंख्यक लड़की से की शादी, फिर जो हुआ...
x
जब शादी के बाद इस बात का पता चला तो लड़की की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई.

यूपी के बरेली के बहेड़ी में एक रिवर्स लव जिहाद (Love Jihad) का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक लड़के ने अपना गलत नाम बताकर और धर्म छुपा कर एक अल्पसंख्यक लड़की से निकाह कर लिया. जब शादी के बाद इस बात का पता चला तो लड़की की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि लड़की के कोर्ट में बयान से सच्चाई सामने आएगी.

यूपी में रिवर्स लव जिहाद का शायद ये पहला मामला है. पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक आरोप है कि सहारनपुर के देवबंद का रहने वाला कपिल राणा बरेली के बहेडी कस्बे के एक मोहल्ले में नाम बदलकर किराए के मकान में रहने लगा. मकान मालिक को उसने अपना नाम रेहान बताया था.
यहां रहने के दौरान मकान मालिक की लड़की से उसका प्रेम प्रसंग हो गया. उसने मकान मालिक से बेटी का हाथ मांगते हुए निकाह कराने को कहा. लड़की के परिवार वाले निकाह करने को तैयार हो गए. जब बारात आई तो लड़के के दोस्त भी आए. निकाह के बाद बारात चली भी गई. लेकिन इसके बाद लड़के ने एक पिकअप गाड़ी भेजी, जिसमें उसका दहेज का सामान जाना था. बताया जा रहा है कि इसी गाड़ी में आए दो लोगों ने लड़के का राज खोल दिया. इसके बाद लड़की की मां ने लड़के पर अपना धर्म छुपाकर उनकी बेटी से निकाह करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण का कहना है लड़की की मां की शिकायत दर्ज कर ली गई है. उसकी मां ने आरोप लगाया है कि लड़के ने उनकी बेटी से अपना धर्म छुपाकर शादी की है. इस मामले में अब लड़की का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story