अपमान का बदला: पड़ोसी ने बताया था आतंकी, अब खुद हुआ गिरफ्तार, जाने- क्या है पूरा मामला

DEMO PIC
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल की टीम और स्वाट कमांडो की टीम ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में 31 जुलाई को एक घर पर छापा मारा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि घर के मालिक अंसार खान ने फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों (Delhi Riots) के दौरान हिंसा को बढ़ावा देने के लिए बम सप्लाई किये थे. पुलिस टीम को छत पर जंग लगे कंटेनर में पाइप बम छिपे हुए मिले. जांच में पता पता चला कि अंसार खान के पड़ोसी मुजम्मिल अल्वी ने अंसार की छत पर ये बम रखे थे.
मुजम्मिल की अंसार से पुरानी दुश्मनी थी इसलिए उसने अंसार को फंसाने के लिए ये सब किया था. पुलिस ने मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के सामने एक अजीबोगरीब चुनौती थी: पांच बम और एक संदिग्ध, लेकिन इस बात का कोई सुराग नहीं कि संदिग्ध ने आईईडी कैसे प्राप्त किया या उन्हें कैसे बनाया?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





