भारत

भगवान से बदला: शख्स ने मंदिर में मूर्तियों को तोड़ा, लॉकडाउन के दौरान बंद हुआ काम, पढ़े अजीबो-गरीब घटना

jantaserishta.com
3 April 2021 2:54 PM IST
भगवान से बदला: शख्स ने मंदिर में मूर्तियों को तोड़ा, लॉकडाउन के दौरान बंद हुआ काम, पढ़े अजीबो-गरीब घटना
x
एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है....

नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिमपुरी इलाके में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. जहां एक युवक ने मंदिर में रखी मूर्तियों को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि लॉकडाउन के दौरान उसका काम बंद हो गया था और वह आर्थिक रुप से तमाम चुनौतियों का सामना कर रहा था. पुलिस के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे पश्चिमपुरी के माता वैष्णो मंदिर के पुजारी राम पाठक मंदिर आए तो उन्होंने देखा कि मंदिर के खुले हिस्से में रखी शिव भगवान की दो मूर्तियां अपनी जगह पर नहीं थी. इसके अलावा कुछ अन्य मूर्तियों क्षतिग्रस्त मालूम पड़ रहीं थी. मंदिर प्रांगण में ईंट और पत्थर बिखरे हुए थे. पुजारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. राम पाठक के अनुसार रात में जब वह मंदिर से बाहर निकले थे तब तक सभी चीजें व्यवस्थित थीं.

पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पाया कि 28 साल के विक्की का इस घटना में हाथ है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने में बताया कि लॉकडाउन के पहले उसका कबाड़ी का काम बंद हो गया था तब उसने भगवान से कहा था कि तुमने मुझे भिखारी बना दिया इसका बदला जरूर लूंगा. इसलिए मैंने मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया.
कोविड के हालात नियंत्रण करने के लिए सरकार ने करीब दो महीनों तक देश में पूर्ण लॉकडाउन लगाया था. जिसका सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा था. लॉकडाउन के दौरान लाखों दिहाड़ी मजदूरों ने सैकड़ों मीलों का सफर पैदल पूरा करके अपने गांवों का रूख किया था. हजारों लोग सड़कों पर रहने को मजबूर हो गए थे. अब एक बार फिर से हालात अनियंत्रित हो रहे हैं, ऐसे में दिहाड़ी मजदूरों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story