भारत

अपमान का बदला...मोटा कहने पर चाकू चल गया

jantaserishta.com
14 Sept 2025 5:33 PM IST
अपमान का बदला...मोटा कहने पर चाकू चल गया
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
मेहसाणा: गुजरात के मेहसाणा जिले में अहमदाबाद के सेवेंथ डे स्कूल जैसी घटना दोहराते-दोहराते रह गई. तेजस्वी सोसाइटी के गेट के पास एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग छात्र पर चाकू से हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है.
दरअसल, आरोपी छात्र पीड़ित को बार-बार 'मोटा-मोटा' कहकर चिढ़ा रहा था. जब पीड़ित ने उसे रोका तो गुस्से में आरोपी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घटना के तुरंत बाद घायल छात्र को मेहसाणा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि छात्र की हालत खतरे से बाहर है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद पट्टी बांध दी गई है. घटना के समय पीड़ित अपने मामा के घर पर था.
पीड़ित के मामा ने बताया कि उन्हें अपनी मां से फोन पर जानकारी मिली कि भांजे पर चाकू से हमला हुआ है. जब वे अस्पताल पहुंचे और भांजे से पूछताछ की तो उसने बताया कि आरोपी लंबे समय से उसे ‘मोटा’ कहकर परेशान करता था. कई बार समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना और आखिरकार विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.
मामले की शिकायत पर मेहसाणा ए-डिवीजन पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 118 (1) और गुजरात पुलिस एक्ट की धारा 135 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र उसी सोसाइटी का रहने वाला है और वर्तमान में फरार है. उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story