
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
वीडियो वायरल।
सतना: मध्य प्रदेश के सतना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक बस मालिक ने अपने ड्राइवर को काम से क्या निकाला, उसने बस के डिस्प्ले में अपने ही मालिक के खिलाफ अपशब्द लिख दिए. सतना से इंदौर जाने के लिए तैयार गाड़ी जब स्टार्ट हुई तो बस के फ्रंट में लगे भारी-भरकम डिस्प्ले में अपशब्द दिखने लगे. कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. घटना बीते 16 अक्टूबर की है.
अब इस मामले में सुखेजा कंपनी के मैनेजर अनिल पाठक ने कोलगवां थाना में लिखित शिकायती पत्र दिया है. आवेदन पत्र के मुताबिक बस की डिस्प्ले का पासवर्ड सिर्फ सलमान खान के पास ही था. सलमान को कंपनी ने करीब 6 माह पहले बाहर का रास्ता दिखा दिया था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सुखेजा ट्रैवल की बसें सतना से इंदौर के बीच चलती हैं. बताया गया कि बस के डिस्प्ले का कोड सिर्फ सलमान के पास ही था. बस मालिक ने 6 महीने पहले ही अपने एक ड्राइवर सलमान को नौकरी से निकाल दिया था.
इसी बीच, 16 अक्टूबर को ही सलमान सतना आया था और वह बोनट के पास बैठकर डिस्प्ले में दिखने वाले अक्षरों में बदलाव कर गया. चूंकि किसी को मालूम नहीं था. बाद में बस गंतव्य की ओर चली तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वॉट्सएप पर जब यह वीडियो बस मालिक ने देखा तो सलमान को बुलाकर देवेंद्रनगर में उसे सुधरवा दिया.
पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है. तात्कालिक रूप से सलमान के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





