भारत

लॉकडाउन में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, 2 महिला पकड़ाए, पुलिस ने 500 रुपए देखकर भेजा नकली ग्राहक, फिर...

jantaserishta.com
15 May 2021 11:48 AM IST
लॉकडाउन में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, 2 महिला पकड़ाए, पुलिस ने 500 रुपए देखकर भेजा नकली ग्राहक, फिर...
x
6 लोगों को हिरासत में लिया है.

हिसार : लॉकडाऊन के दौरान भी होटल व स्पा सेंटरों में लगातार गतिविधियां जारी हैं। लॉकडाऊन के नियमों की अवहेलना करते हुए लगातार इन सैंटर पर अनैतिक काम भी किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली रोड स्थित होटल का सामने आया है जहां पर जिस्म फिरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने इस होटल पर छापेमारी करके 2 महिलाओं सहित 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक कृष्णा नगर वासी सुरेश व चौधरीवास वासी विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर के एक होटल में इन दिनों में लॉकडाऊन का उल्लंघन हो रहा है। वहां होटल में बाहर से लड़कियां बुलाकर जिस्मफिरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड पार्टी तैयार की। होटल में 500 रुपए हस्ताक्षरयुक्त नोट देकर बोगस ग्राहक भेजा। इस बोगस ग्राहक का ईशारा मिलते ही पुलिस की रेड पार्टी ने होटल में छापेमारी की। वहां काऊंटर पर बैठे मैनेजर से वह नोट बरामद किया। उसके बाद कमरों की तलाशी ली तो वहां पर कमरा न बर 101 में एक महिला व पुरुष और कमरा नम्बर 102 में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालात में मिले। इस मामले में होटल संचालक व कारिंदे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story